
Bhilai में तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक गिरफ्तार
घटना का विवरण
दुर्ग जिले के भिलाई सुपेला का रहने वाला युवक गुंडा बनने के शौक में अपने घर से करीब 25 किलोमीटर दूर नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत कायम करने तलवार लहरा रहा था।नंदिनी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहशत फैलाने वाले बदमाश को धर-दबोचा।

गुंडा बनने का था शौक
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे “गुंडा” बनने का शौक था। सोशल मीडिया पर प्रभाव जमाने के लिए वह तलवार लेकर सड़क पर निकला था ताकि लोग उससे डरें और उसका वीडियो वायरल हो जाए।

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी तलवार लेकर तेज़ आवाज़ में चिल्ला रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए बिना किसी नुकसान के उसे काबू में कर लिया।
मामला दर्ज, तलवार जब्त
भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद तलवार को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



