March 23, 2026
Bhilai में मालिक के घर नौकर ने की चोरी: अलमारी के लॉकर्स में रखे 45 हजार में से 10 हजार चुराए

Bhilai में मालिक के घर नौकर ने की चोरी: अलमारी के लॉकर्स में रखे 45 हजार में से 10 हजार चुराए

Oct 26, 2025

भिलाई के प्रगति नगर, रिसाली निवासी मुकेश सराफ के घर से उनके ही नौकर इंद्रजीत महतो ने अलमारी के लॉकर से 10 हजार रुपए नगद चुरा लिए। लॉकर में 45 हजार रुपए रखे थे। उसमें से 10 हजार रुपए नौकर ने निकाले और बाकी पैसा छोड़ दिया। इसके अलावा घर के अन्य सामान की चोरी करने के बाद उसे कबाड़ी में बेच देता था।

मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता मुकेश सराफ (55) थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने अपने घर की अलमारी के लाकर में 45,000 रुपए रखे थे और काम से बाहर चले गए। दोपहर में जब उनकी पत्नी अरुणा सराफ ने अलमारी खोली तो देखा कि लाकर में सिर्फ 35,000 रुपए ही बचे हैं।

10,000 रुपए नगद गायब थे। पत्नी ने फौरन मुकेश सराफ को कॉल कर जानकारी दी। जब घर में पूछताछ की गई तो किसी को भी पैसों के बारे में कुछ पता नहीं था। तब मुकेश ने शंका जताई कि चोरी उनके नौकर इंद्रजीत महतो ने की है।


दुकान से भी सामान चोरी कर कबाड़ी में बेचा

शिकायतकर्ता की शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत महतो (30) को तलब किया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने अलमारी से 10,000 रुपए चोरी किए थे, जिनमें से 9,000 रुपए खर्च कर चुका है और 1,000 रुपए अब भी उसके पास हैं। इतना ही नहीं उसने यह भी बताया कि उसने मालिक की दुकान से कुछ पार्ट्स भी चोरी कर कबाड़ी के पास बेच दिए थे।


नकदी बरामद, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के पास से बचा हुए 1,000 रुपए की रकम बरामद की और दुकान से चोरी किए गए कुछ पार्ट्स की जानकारी जुटाई। आरोपी को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix