
Bhilai में निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंट्रिंग गिरी, 9 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
भिलाई के जुनवानी स्थित अभिषेक मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो गया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की कास्टिंग के दौरान पूरी सेंट्रिंग अचानक ध्वस्त हो गई। उस समय लगभग 25 मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे।
9 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
हादसे में 9 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार उसी अस्पताल में चल रहा है, जहां के सामने यह हादसा हुआ। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

अन्य राज्यों से आए थे मजदूर
जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूर अन्य राज्यों से आए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और श्रमिकों ने मिलकर घायलों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
प्रशासन और ठेकेदार की चुप्पी
घटना के बाद अब तक अस्पताल प्रबंधन या ठेकेदार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



