February 10, 2026
Bhilai: लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bhilai: लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Feb 8, 2026

भिलाई। भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम राजिंदर कौर (35 वर्ष) बताया जा रहा है। वह सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में अपने लिव-इन पार्टनर राजा नाथ (नाग) के साथ पिछले तीन वर्षों से रह रही थी। बताया गया है कि राजिंदर पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन वह अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी।

अक्सर होते थे दोनों के बीच विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि राजिंदर कौर और उसके लिव-इन पार्टनर के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ोसियों और परिचितों के अनुसार, दोनों के बीच झगड़े की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी थीं।

 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने इस पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि लगातार विवाद के चलते राजिंदर की जान को खतरा था और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix