
Bhilai के सिसकोल प्लांट में दर्दनाक हादसा: क्रेन ऑपरेटर पर लोहे की भारी प्लेट गिरी, मौके पर ही मौत
दुर्ग, 24 जनवरी। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सिसकोल कंपनी के प्लांट में शनिवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस प्लांट में क्रेन चलाते समय एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।
क्रेन संचालन के दौरान हुआ संतुलन बिगड़ा
जानकारी के अनुसार, लेखूराम कौशल अपनी नियमित सुबह की ड्यूटी पर थे। वे ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे की प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर रहे थे। क्रेन को खुद ही ऑपरेट कर रहे मजदूर के साथ अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे लोहे की प्लेट स्लिप हो गई और सीधे उनके ऊपर गिर पड़ी। प्लेट का भारी वजन होने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्लांट में मचा हड़कंप, अफरा-तफरी का माहौल
हादसे की सूचना मिलते ही पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी और अन्य मजदूर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन मजदूर को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद प्लांट में कामकाज प्रभावित रहा और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल
यह हादसा औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की कमी को एक बार फिर उजागर करता है। क्रेन ऑपरेशन जैसी जोखिम भरी गतिविधियों में उचित सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण और सावधानियों की कमी से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



