
Bhilai: बिना पेपर की कबाड़ गाड़ी से बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार में ट्रांसफार्मर से टकराई, पुलिस कार्रवाई का इंतजार
घटना स्थल कुरूद रोड इंदु आईटी विद्यालय मोड़ पर गुरुवार को सुबह सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ललित कबाड़ी की एक गाड़ी, जिसमें किसी भी प्रकार का कागज़ी दस्तावेज़ (पेपर) नहीं था, तेज रफ्तार में पीछे मोड़ पर ट्रांसफार्मर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि वाहन कबाड़ का लोहा लेकर जा रहा था और ड्राइवर मोनू चौहान अत्यधिक स्पीड में गाड़ी चला रहा था।

गंभीर हादसे से बाल-बाल बचे लोग
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई। हालांकि, ट्रांसफार्मर के पास हुए इस टक्कर से बड़ा हादसा हो सकता था।
गाड़ी बिना इंश्योरेंस और कागजात के चल रही थी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी का न तो इंश्योरेंस था, न आरसी, न ही कोई वैध परमिट। पीछे गाड़ी नंबर नहीं है फिटनेस नहीं है गाड़ी के पूरे कागजात नहीं है कबाड़ी का माल है जिसकी जांच नहीं है कोई बिल नहीं है जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी पहले कबाड़ी के रूप में बेची गई थी और स्क्रैप के तौर पर इस्तेमाल होनी थी, लेकिन उसे सड़कों पर चलाया जा रहा था।
पुलिस को दी गई सूचना, कार्रवाई बाकी
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



