
Bhilai में दिवाली पर जुआ छापेमारी, 54 जुआरी गिरफ्तार, 20 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद
अमलेश्वर थाना के फार्म हाउस सहित जिले के कई थानों में पुलिस ने चलाए छापे
भिलाई। दिवाली पर दुर्ग पुलिस अलर्ट मोड पर रही। रविवार को जुआ खेलने वालों पर ठिकानों पर छापा मारा गया, जिसमें 14 मामलों में 54 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 1.45 लाख रुपये कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और दो चारपहिया वाहन सहित कुल 20.61 लाख रुपये मूल्य का माल बरामद किया गया।

अमलेश्वर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
अमलेश्वर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम करगा के एक फार्म हाउस में दबिश दी। मौके से 6 आरोपियों को ताश की गड्डियों, 1,11,230 रुपए कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और 2 चारपहिया वाहन के साथ पकड़ा गया। जुआ में इस्तेमाल सामान की कीमत लगभग 19.15 लाख रुपये आंकी गई है।
जिले भर में सख्त तैयारी के तहत हुई कार्रवाई
दिवाली पर जुए के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने पहले से सख्त तैयारी की थी। जिले के 6 थानों और 2 चौकियों की टीमों ने छापेमारी कर जुआ खेलते कई लोगों को पकड़ा। यह कार्रवाई अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी थाने और जेवरा-सिरसा व अंजोरा चौकी की पुलिस ने की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



