
होटल Crowd में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस अनैतिक गतिविधि का पर्दाफाश हुआ है। मामले में होटल मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल क्राउड में बाहर से युवतियों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद स्मृति नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को होटल में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

बाहर से लाई गईं दो युवतियां
छापेमारी के दौरान होटल में दो युवतियां और होटल मैनेजर मौजूद मिले। पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवतियां फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थीं और वहां से भिलाई आई थीं। होटल में ठहरने के बाद वे राजनांदगांव जाने की योजना बना रही थीं।
होटल मैनेजर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा (23), निवासी सतना (मध्यप्रदेश), संदिग्ध महिला नाजरीन बानो (23), निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और सनम अंसारी (25), निवासी दमन (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



