
Bhilai: गरबा आयोजन में विवाद, तिलक लगाने से मना करने पर छात्र पर हमला
भिलाई को मिनी इंडिया कहा जाता है, जहां हमेशा कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल दी जाती रही है। लेकिन शनिवार को सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में गरबा आयोजन के दौरान माहौल बिगड़ गया। आयोजन के दौरान एक मुस्लिम छात्र ने आयोजक हिंदू छात्र के सिर पर हमला कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के समय भिलाई नगर थाना पुलिस पहले से ही आयोजन स्थल पर मौजूद थी। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल छात्र का मुलाहिजा कराया गया और एफआईआर दर्ज कर ली गई।

एनएसयूआई का समर्थन
घटना के बाद आरोपी छात्र के समर्थन में एनएसयूआई के पदाधिकारी सामने आए। उनका कहना है कि यह महज दो छात्रों के बीच का विवाद था, जिसे जबरन हिंदू-मुस्लिम रंग दिया जा रहा है।
पुलिस की जानकारी
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य ने पहले ही विवाद की संभावना जताई थी, इसलिए पुलिस बल वहां पहले से मौजूद था। घटना होते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और स्थिति को संभाल लिया।
तीन दिन से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक यह विवाद पिछले तीन दिनों से चल रहा था। गरबा आयोजन को लेकर प्राचार्य से अनुमति लेने गए छात्रों और एक मुस्लिम छात्र साहिल के बीच मतभेद पैदा हो गए थे।
तिलक को लेकर बहस
गरबा आयोजन में सभी छात्रों का स्वागत तिलक और गंगाजल छिड़ककर किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी छात्र ने तिलक लगाने से मना कर दिया। आयोजकों ने उसे गरबा कैंपस में प्रवेश से रोक दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
हमले में छात्र घायल
मौके पर मौजूद लोगों ने पहले तो दोनों छात्रों को अलग कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी छात्र ने मौके का फायदा उठाकर आयोजक छात्र नागेश्वर यादव के सिर पर किसी वस्तु से हमला कर दिया। इसके बाद नागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



