February 23, 2026
भिलाई के सर्कुलर मार्केट में ड्राई फ्रूट दुकान में आग

भिलाई के सर्कुलर मार्केट में ड्राई फ्रूट दुकान में आग

Feb 23, 2026

शॉर्ट सर्किट की आशंका, दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में सोमवार शाम सर्कुलर मार्केट स्थित एक ड्राई फ्रूट ज्योति इंटरप्राइजेज दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पावर हाउस क्षेत्र में हुई घटना
जानकारी के अनुसार आग पावर हाउस स्थित सर्कुलर मार्केट की एक ड्राई फ्रूट दुकान में लगी। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही दुकान से धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास के व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत फैल गई।

दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। हालांकि दुकान में रखा सामान काफी हद तक जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix