
Bhilai: दिनदहाड़े झपटमारी, बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल
गुरुद्वारा के पास हुई वारदात
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड भिलाई में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। गुरुद्वारा के पास सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रहे एक व्यक्ति का फोन बाइक सवार दो युवकों ने छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश
जानकारी के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार थे। पीछे बैठे युवक ने मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति के पास पहुंचकर अचानक फोन झपट लिया और दोनों आरोपी तेजी से भाग निकले।

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद पीड़ित लक्ष्मण सिंह (42 वर्ष) ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लक्ष्मण सिंह हाउसिंग बोर्ड भिलाई, गुरुद्वारा के पास रहते हैं और ड्रायवरी का काम करते हैं।
पैदल जाते समय हुई घटना
पीड़ित ने बताया कि वह गणेश मंच हाउसिंग बोर्ड से गुरुद्वारा की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था और सड़क किनारे चल रहा था, तभी यह वारदात हुई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



