
Bhilai में दर्दनाक सड़क हादसा: Tanker की चपेट में बुजुर्ग दंपति, महिला की मौके पर मौत
भिलाई नगर स्टेशन के सामने देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति टैंकर की चपेट में आ गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग पुरुष को गंभीर चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दंपति सड़क पार कर रहा था। तेज़ रफ़्तार में आ रहा टैंकर महिला को अपने पिछले पहिये में कुचलता हुआ निकल गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत टैंकर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनास्थल का मुआयना किया और टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



