March 2, 2026
भिलाई में Central Avenue Road पर Helmet अनिवार्य, यातायात पुलिस का विशेष अभियान

भिलाई में Central Avenue Road पर Helmet अनिवार्य, यातायात पुलिस का विशेष अभियान

Sep 9, 2025

भिलाई, दुर्ग जिला | चालकों और सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू रोड (मुर्गा चौक से सेक्टर 9 चौक तक) पर 9 सितंबर 2025 से हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यह क्षेत्र ग्रे स्पॉट के रूप में चिन्हित है, जहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं, रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग और तीन सवारी के गंभीर मामले सामने आ रहे थे।

 

कलेक्टर दुर्ग के आदेशानुसार “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति लागू की गई है, जिससे हेलमेट उपयोगिता को बढ़ावा मिले और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

विशेष जांच और कार्रवाई

यातायात पुलिस ने इस क्षेत्र में विशेष टीमों का गठन किया है जो रेल चौक सेक्टर-6, मुरगा चौक सेक्टर-1, डीपीएस चौक और सेक्टर-8 चौक पर हेलमेट चेकिंग अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई और सख्त दंडात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

जनता से अपील

यातायात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और तीन सवारी से बचें, और यातायात नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

यातायात पुलिस का संदेश है:

“आपकी सुरक्षा, आपका हेलमेट।”

यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आगामी दिनों में यह अभियान और भी प्रभावी बनाकर जिले में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix