February 1, 2026
Bhilai : लोक निर्माण विभाग में नौकरी के झांसे पर 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, देर रात कई बड़े आरोपी गिरफ्तार

Bhilai : लोक निर्माण विभाग में नौकरी के झांसे पर 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, देर रात कई बड़े आरोपी गिरफ्तार

Jan 31, 2026

दुर्ग/भिलाई: दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज गैंग रेप मामले ने समाज को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती को लोक निर्माण विभाग (PWD) में नौकरी लगवाने के नाम पर बुलाया गया और उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े कई बड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला थाने में दर्ज हुआ अपराध, 164 का बयान भी दर्ज
पीड़िता ने भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी शहर के हाई प्रोफाइल लोगों में शामिल हैं।

होटल मैनेजर और जनप्रतिनिधि के सहायक का नाम भी सामने
सूत्रों के मुताबिक, एक प्रतिष्ठित होटल के महाप्रबंधक को स्मृति नगर (आनंद नगर) क्षेत्र स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शहर के एक जनप्रतिनिधि के निजी सहायक का भी नाम इस मामले में सामने आ रहा है। कुल 5 से 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस का दावा: शनिवार को कर सकती है बड़ा खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस संवेदनशील मामले पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 31 जनवरी शनिवार को पुलिस इस सामूहिक दुष्कर्म मामले का बड़ा खुलासा कर सकती है। जांच तेजी से चल रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix