
Bhilai में शराब के पैसे नहीं देने पर हमला, तीन आरोपी जेल भेजे गए
दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पान ठेले पर रोककर मांगे शराब के पैसे
पुलिस के अनुसार प्रार्थी अपनी स्कूटी से दोस्त से मिलने बोरसी जा रहा था। इसी दौरान NSPCL गेट के पास पान ठेले पर गुटखा खरीदते समय आरोपी एस. विजय, एस. अजय और विश्वजीत सिंह वहां पहुंचे। आरोपियों ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे और इनकार करने पर गाली-गलौच शुरू कर दी।
धारदार हथियार और डंडे से किया हमला
पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने एकराय होकर प्रार्थी पर धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी के सिर और जांघ में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी उसे दौड़ाने लगे।
एनएसपीसीएल गेट कूदकर भागा, 112 पर किया कॉल
जान बचाने के लिए प्रार्थी एनएसपीसीएल का गेट कूदकर भागा और तुरंत 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला भेजा।

मामला दर्ज कर तीनों आरोपी गिरफ्तार
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 694/2025 के तहत धारा 296, 351(3), 1152(2), 119, 3(5) बीएनएस और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1.एस. अजय (26 वर्ष)
2.एस. विजय (28 वर्ष)
3.विश्वजीत सिंह (25 वर्ष)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



