
Bhilai में साई ट्रेडर्स से 2.25 लाख की चोरी, CCTV बंद होने से नहीं हुई पहचान
शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। सिसोली नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा टॉकीज रोड स्थित मैत्री नगर में रविवार–सोमवार की दरम्यानी रात साई ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 2 लाख 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

पाइप और सेनेटरी की दुकान को बनाया निशाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार साई ट्रेडर्स पाइप और सेनेटरी से जुड़ी सामग्री की दुकान है। रात के समय अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसकर कैश काउंटर में रखी पूरी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
CCTV बंद, चोरों की पहचान में दिक्कत
घटना के समय दुकान का CCTV कैमरा बंद था, जिसके चलते चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। CCTV फुटेज न मिलने से पुलिस को जांच में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

दुकान संचालक ने दी पुलिस को सूचना
दुकान संचालक उमाकांत यादव ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दुकान मैत्री नगर प्लॉट नंबर-01, फेस-6 में स्थित है। रविवार को छुट्टी होने के कारण उन्होंने शाम करीब 5 बजे कैश काउंटर और शटर में ताला लगाकर दुकान बंद कर दी थी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



