March 3, 2026
Bhilai में फिर गूंजी गोली : इवेंट मैनेजर पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली

Bhilai में फिर गूंजी गोली : इवेंट मैनेजर पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली

Nov 15, 2025

भिलाई में एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र में इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाले विकास प्रजापति पर दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उसके कान को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई।

ऑर्डर देने के बहाने बुलाया गया स्पॉट पर

विकास प्रजापति को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉलर ने बताया कि उसके घर में बच्चे का जन्मदिन है और इवेंट के लिए ऑर्डर देना है। इवेंट का काम करने वाला विकास बिना किसी शक के स्पॉट पर पहुंच गया। स्पॉट पर पहुंचकर उसने दोबारा उसी नंबर पर कॉल किया और बताया कि वह लोकेशन पर मौजूद है।

बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग

जैसे ही विकास लोकेशन के आसपास इंतजार कर रहा था, पीछे से एक बाइक आई। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उनमें से एक ने बंदूक निकालकर विकास पर फायर कर दिया। गोली विकास के कान को छूते हुए निकलकर पास की दीवार में जा धंसी। हमले के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

फोरेंसिक टीम मौके पर, पुलिस जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दीवार में धंसी गोली और आसपास के साक्ष्यों को जांच के लिए जब्त किया गया है।
पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर कॉलर की पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की जल्द पहचान कर ली जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार हैं और घटना के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix