February 6, 2026
Bhilai में BPCL की प्रस्तावित परियोजना को लेकर निगम आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से की चर्चा

Bhilai में BPCL की प्रस्तावित परियोजना को लेकर निगम आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से की चर्चा

Feb 6, 2026

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा कुरूद क्षेत्र में प्रस्तावित कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट की स्थापना को लेकर भिलाई नगर निगम प्रशासन पूरी तरह संवाद और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा एवं सभी पक्षों को सुनने के बाद ही इस परियोजना पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

निगम आयुक्त ने बताया कि विगत कुछ समय से CBG प्लांट की स्थापना प्रक्रिया को लेकर स्थानीय स्तर पर कुछ भ्रांतियां और तकनीकी गलतफहमियां सामने आई हैं, जिसके कारण विरोध की स्थिति बनी। इन सभी शंकाओं के समाधान के लिए प्रशासन निरंतर संवाद के मार्ग पर है।

उन्होंने जानकारी दी कि राज्य शासन द्वारा कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में इस विषय पर एक अधिकार-संपन्न उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। निकट भविष्य में इस समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय दंडाधिकारी, BPCL के विशेषज्ञ अधिकारी, क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि तथा मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कलेक्टर महोदय द्वारा BPCL के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बैठक में परियोजना के सभी तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करें। इसमें कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की कार्यप्रणाली, पर्यावरण पर इसके प्रभाव, सुरक्षा मानक तथा स्थानीय क्षेत्र को होने वाले लाभों की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

निगम आयुक्त श्री पाण्डेय ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे बैठक में उपस्थित होकर प्रेजेंटेशन को देखें और समझें। इसके पश्चात सभी पक्षों को चर्चा करने तथा अपने सुझाव और आपत्तियां रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। सभी मतों पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही CBG प्लांट की स्थापना को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix