
Bhilai के ड्रग सप्लायर पिता-पुत्र की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई में सक्रिय ड्रग सप्लायर बाप-बेटे की 2.1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) की प्रक्रिया में की गई है।
लंबे समय से ड्रग तस्करी में सक्रिय था पिता-पुत्र
जांच में सामने आया कि आरोपी नंदु कन्नौजिया (57) और उसका बेटा रोहित कन्नौजिया (26) लंबे समय से गांजा तस्करी में शामिल थे। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने मादक पदार्थों की सप्लाई से करोड़ों रुपए की अवैध कमाई कर भिलाई में कई चल-अचल संपत्तियां खड़ी की थीं।

पुलिस ने जब्त की 2.1 करोड़ की संपत्ति
दुर्ग पुलिस ने आरोपियों द्वारा अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को सीज़ कर दिया। जब्त की गई संपत्तियों में—
•आलीशान मकान
•प्लॉट
•बैंक खाते
•कीमती चल-अचल संसाधन
शामिल हैं जिनकी कुल कीमत 2.1 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

SAFEMA कोर्ट को भेजा गया प्रकरण
जप्ती की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने पूरा मामला आगे की प्रक्रिया के लिए मुंबई स्थित SAFEMA कोर्ट को भेज दिया है। कोर्ट अब आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेगा।
पहले भी दर्ज थीं 8 से अधिक NDPS केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बाप-बेटे के खिलाफ पहले से ही 8 से अधिक NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद दोनों चोरी-छिपे मादक पदार्थों की सप्लाई जारी रखे हुए थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



