
Bhilai : HR एग्जीक्यूटिव की सड़क हादसे में मौत
राजनांदगांव से भिलाई अपने मायके आ रही 29 वर्षीय महिला साक्षी द्विवेदी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 22 नवंबर की सुबह पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रेलर के पहिए के नीचे आई महिला
टक्कर लगते ही साक्षी बाइक से उछलकर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीमार मां से मिलने जा रही थी साक्षी
मिली जानकारी के अनुसार, साक्षी द्विवेदी राजनांदगांव की एक निजी कंपनी में एचआर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थीं। वे अपनी बीमार मां को देखने के लिए भिलाई आ रही थीं। उनकी शादी को अभी सिर्फ एक साल ही हुआ था।
ट्रेलर चालक फरार
यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है। साक्षी के शव को सुपेला मर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



