
Bhilai में फिर चाकूबाजी, इलाके में दहशत
सतनाम नगर में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाम नगर में अज्ञात युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सतनाम नगर इलाके में कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक खून से लथपथ हालत में मौके पर पड़ा रहा, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल युवक के परिजनों ने छावनी थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
चाकूबाजी की शिकायत मिलते ही छावनी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



