
भिलाई: ‘चरण पादुका योजना’ की दोबारा शुरुआत, सीएम साय ने संग्राहकों को पहनाए जूते
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला सम्मान
भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को अपने हाथों से जूते पहनाकर उनकी मेहनत और स्वाभिमान को सम्मान दिया।

सीएम साय ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का हिस्सा है, जिसका लाभ अब प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा।
तेंदूपत्ता संग्राहकों का योगदान
मुख्यमंत्री ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार राज्य की अर्थव्यवस्था और वनोपज आधारित आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

‘चरण पादुका योजना’ के जरिए सरकार उनके परिश्रम को नमन कर रही है, जो जंगलों की कठिन राहों से गुजरकर प्रदेश की समृद्धि में योगदान देता है।
मोदी की गारंटी को किया पूरा
सीएम साय ने जोर देकर कहा कि यह योजना ‘मोदी की गारंटी’ संकल्प पत्र का एक वादा थी, जिसे अब पूरा किया गया है। इस योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जंगलों में उनके काम को आसान और सुरक्षित बनाया जा सके। यह कदम न केवल उनकी मेहनत का सम्मान है, बल्कि उनकी सुरक्षा और स्वाभिमान को भी बढ़ावा देगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



