
Bhilai : तलवार और चाकू लहराकर डरा रहा था ‘बबुआ’, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-06 मार्केट में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक खुलेआम तलवार और चाकू लेकर लोगों को डराने लगा। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अस्पताल गेट के पास फैला रहा था खौफ
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएसपी अस्पताल गेट के सामने एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए ई-मार्केट क्षेत्र की घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

तलवार और चाकू जप्त
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकिशोर राम उर्फ बबुआ (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सेक्टर-06 का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक नग तलवार और एक नग चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल (न्यायिक रिमांड) भेज दिया गया है।
पुलिस की सतर्कता
भिलाई नगर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक लिया। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई व्यक्ति हथियार लहराते या संदिग्ध गतिविधि करते दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



