March 2, 2026
Bhilai 8 Lakh रुपये ऐंठने के बाद भी नहीं रुका आरोपी, वायरल करने की धमकी दी

Bhilai 8 Lakh रुपये ऐंठने के बाद भी नहीं रुका आरोपी, वायरल करने की धमकी दी

Oct 4, 2025

जिला दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को ब्लैकमेलिंग और धमकी देकर रकम ऐंठने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला को सोशल मीडिया पर उसकी फोटो को AI ऐप के जरिए आपत्तिजनक वीडियो में बदलकर वायरल करने की धमकी दी थी और इससे पहले उससे 8 लाख रुपये वसूल चुका था।

घटना का विवरणपीड़िता ने पुरानी भिलाई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उमाशंकर भारती उसे लगातार पैसों के लिए परेशान कर रहा था। पहले उसने धमकी देकर 8 लाख रुपये ऐंठे, लेकिन रकम देने के बाद भी पैसों की मांग बंद नहीं हुई। इंकार करने पर आरोपी ने कहा कि वह व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर उसकी तस्वीरों को AI ऐप में डालकर वीडियो बनाएगा और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

 

थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 377/2025, धारा 308 (2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की। पेट्रोलिंग टीम आरोपी के बताए पते पर पहुंची, पर वह घर पर मौजूद नहीं मिला। पड़ोसी और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि उमाशंकर साहू होटल में चाय पीते दिखा है।

गिरफ्तारीपुलिस टीम तत्काल साहू होटल पहुंची और आरोपी उमाशंकर भारती उर्फ दादु (उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम उमदा, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग) को पकड़ लिया। थाना लाकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को 04 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix