
Bhilai: 69 कंडम सिटी बसों की होगी नीलामी, MSTC पोर्टल से होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
भिलाईनगर: स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई अभियान के तहत दुर्ग जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी अंतर्गत 69 कंडम सिटी बसों की निलामी की जा रही है। यह निलामी मेटल स्क्रेप ट्रेड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MSTC) के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
कौन ले सकता है भाग
नीलामी प्रक्रिया में वही बोलीदाता शामिल हो सकेंगे, जो एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकृत (Registered Bidder) होंगे।

नीलामी का शेड्यूल
- ऑक्शन क्रमांक: 25-26/53782
- दिनांक: 09 जनवरी 2026
- समय: दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
नीलामी से जुड़ी विस्तृत जानकारी एमएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



