
भिलाई 3 पदुमनगर : शाम को घर से निकले व्यक्ति की मिली लाश, हत्या की आशंका
भिलाई, 19 जून 2025:
भिलाई 3 के पदुमनगर इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 33 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली, जिसकी पहचान हितलेश मार्कण्डेय के रूप में हुई है। हितलेश चारोदा निगम में ड्राईवर के पद में कार्यरत थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।
घटना का विवरण
हितलेश मरकंडेय शाम 6 बजे अपने घर से निकले थे। इसके बाद उनकी लाश पदुमनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। उसके परिजनों के अनुसार कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थीl

शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान देखकर पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस की कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। साक्ष्य एकत्र करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक विशेष टीम बनाई है, जो हत्या के कारणों और संदिग्धों का पता लगाने में जुटी है। मृतक के परिवार और सहकर्मियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



