
Bhilai -03 क्षेत्र में सट्टा अड्डे पर रेड
थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भिलाई-03 क्षेत्र के नूतन चौक में सट्टा अड्डे पर छापेमारी की। यह कार्रवाई दिनांक 14.08.2025 को की गई, जिसमें एक सटोरिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

एक सटोरिया के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि नूतन चौक, भिलाई-03 में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर हार-जीत का दांव लगा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर रेड की। मौके पर एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते और जुआ खिलवाते पकड़ा गया, जबकि अन्य सट्टा लिखाने वाले पुलिस को देखकर भाग निकले।
45,000 रुपये नकद सहित सट्टा सामग्री बरामद
पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से 20 सट्टा पट्टियां, एक नीले स्याही का डाट पेन और 45,000 रुपये की नकद राशि जब्त की। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
अपराध विवरण:
अपराध क्रमांक: 315/2025
धारा: छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, धारा 6
आरोपी का नाम: राहुल चौरसिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी नूतन चौक, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
जब्त सामग्री: 45,000 रुपये नकद, 20 सट्टा पट्टियां, एक नीला स्याही डाट पेन
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



