
भाटापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, दो गंभीर घायल
बलौदाबाजार। भाटापारा शहर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भाटापारा से नारायणपुर मार्ग पर लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास हुआ।

अनियंत्रित बाइक ट्रक की चपेट में आई
जानकारी के अनुसार, चार लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तेज रफ्तार और अनियंत्रण के कारण बाइक फिसल गई और सड़क पर गिर पड़ी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है।
मृतकों की पहचान नहीं हो सकी
पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिसके चलते मृतकों और घायलों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



