March 3, 2026
भाटापारा में म्यूल अकाउंट संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा में म्यूल अकाउंट संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Nov 28, 2025

भाटापारा शहर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले का खुलासा करते हुए म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले आरोपी सिद्धार्थ भोई (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ऑनलाइन फ्रॉड से प्राप्त लगभग ₹90,696 जमा होना पाया गया था।
समन्वय पोर्टल से मिली सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंकों में संचालित संदिग्ध म्यूल खातों की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। जांच में पता चला कि सिद्धार्थ भोई का इंडियन ओवरसीज बैंक, भाटापारा शाखा का खाता साइबर फ्रॉड शिकायत में शामिल है।
इसके आधार पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 400/2025 दर्ज किया गया, जिसमें धारा
314, 317(2), 317(4), 61(2)(A), 112 BNS तथा 66(C) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
अन्य आरोपियों को बैंक खाता सौंपकर कर रहा था कमाई
पूछताछ में आरोपी सिद्धार्थ भोई ने बताया कि सितंबर 2024 में उसे कुछ व्यक्तियों ने फोन कर अपना बैंक खाता और एटीएम कार्ड उपयोग के लिए देने पर पैसा देने का लालच दिया था। इस पर उसने अपना आईडी जमा कर नया बैंक खाता खुलवाया और उसे अन्य आरोपियों को सौंप दिया।
जांच में यह भी सामने आया कि—
•खाते में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम जमा की जा रही थी।
•खाते को अन्य लोग संचालित करते थे।
•इसके बदले सिद्धार्थ भोई को ₹10,000 फोन-पे के माध्यम से भुगतान किया गया।

संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में भाटापारा शहर थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix