March 4, 2026
Bhatapara : बछड़े को हलाल करने की कोशिश…एक आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में तीखा आक्रोश

Bhatapara : बछड़े को हलाल करने की कोशिश…एक आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में तीखा आक्रोश

Nov 14, 2025

भाटापारा। हटरी बाजार सब्जी मंडी स्थित मस्जिद के पास एक जर्जर कॉम्प्लेक्स में गाय के बछड़े को हलाल करने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया, जिसके बाद आरोपी मौके से भागने का प्रयास करते दिखाई दिए।

घटनास्थल से खून के धब्बे और धारदार चाकू मिले

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां खून के धब्बे और बछड़े को घायल करने में उपयोग किया गया धारदार चाकू मिला। घायल बछड़ा अधमरी अवस्था में पड़ा मिला जिसे तुरंत उपचार के लिए गौ उपासना सेवा सोसायटी ले जाया गया। वर्तमान में उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है ।

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी इमरान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन और भाटापारा बंद करने की घोषणा करेंगे।

पुलिस की सतर्कता और कड़ी निगरानी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix