
भाटापारा हटरी बाजार में बछड़े पर हमला
रात में युवक ने चाकू से किया वार, गौसेवकों ने बचाई जान
भाटापारा। हटरी बाजार क्षेत्र में 13 नवंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने बछड़े को चाकू से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और गौसेवकों में आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद बछड़ा दर्द से तड़प रहा था। मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई और घायल बछड़े को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला में शिफ्ट किया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर युवक की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
गौशाला संचालकों के अनुसार, बछड़े की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



