March 2, 2026
Bharat Mata School में छात्रों के बीच विवाद, चाकूबाजी से मचा हड़कंप

Bharat Mata School में छात्रों के बीच विवाद, चाकूबाजी से मचा हड़कंप

Aug 20, 2025

Bilaspur। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित भारत माता स्कूल में मंगलवार को 9वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि 9वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्र की पिटाई कर दी और चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त को भी चोट लगी।

जानकारी के अनुसार, 12वीं कक्षा का छात्र आवेश मिर्जा स्कूल की गैलरी में खड़ा था। इसी दौरान 9वीं के छात्रों ने उसे अपनी क्लास में बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, 6-8 छात्रों ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्रों ने मिलकर उसकी पिटाई की और एक छात्र ने चाकू (नेल कटर) से हमला कर दिया।

शोर सुनकर शिक्षक मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे और बाद में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 9वीं के तीन छात्रों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत कार्रवाई की है।

इस घटना के बाद परिजन स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने का उद्देश्य शिक्षा के साथ सुरक्षा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।

चाकूबाजी पर हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद घटनाएं जारी
बिलासपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए गृह सचिव से जवाब मांगा था। इसके बावजूद अब स्कूलों तक ऐसी वारदात पहुंच गई है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix