
भारत का स्वदेशी एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) परीक्षण सफल
भारत ने ओडिशा तट के पास अपनी स्वदेशी एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का सफलतापूर्वक पहला उड़ान परीक्षण किया। यह प्रणाली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित एक बहुस्तरीय वायु रक्षा कवच है, जो मिसाइलों और लेजर हथियारों का संयोजन करती है।

यह सिस्टम तीन प्रमुख मिसाइलों से लैस है: क्विक रिएक्शन सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (QRSAM), उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) और उच्च शक्ति वाली लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (DEW)। परीक्षण के दौरान तीन अलग-अलग हवाई लक्ष्यों को एक साथ नष्ट किया गया, जिनमें तेज गति वाले ड्रोन और मल्टी-कॉप्टर शामिल थे।
यह प्रणाली दुश्मन के हवाई खतरों से देश की सुरक्षा को बहुस्तरीय कवच प्रदान करेगी और मिशन सुधर्शन चक्र के तहत भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि को देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया और DRDO एवं सशस्त्र बलों को बधाई दी।

यह परीक्षण भारत को विश्व की अग्रणी एयर डिफेंस तकनीकों में शामिल करता है और भविष्य के खतरे से मुकाबले के लिए एक मजबूत कदम है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



