
Bilaspur: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, चार अज्ञात हमलावर फरार
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व पार्षद शिव मोहन बघेल पर चार अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार शाम उस वक्त हुई जब बघेल किसी कार्य से बाहर निकले थे।

गाली-गलौच के विरोध में बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक मौके पर पहुंचे और बघेल से विवाद करने लगे। जब बघेल ने उन्हें गाली-गलौच करने से मना किया, तो मामला बिगड़ गया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर लात-घूंसे और मुक्कों से हमला कर दिया।
स्थानीय लोगों की तत्परता से बची बड़ी घटना
हमले के दौरान बघेल घायल हो गए, लेकिन आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षा टीम के तुरंत हस्तक्षेप से उन्हें गंभीर चोटों से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



