
Raipur : भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे: रोहित–विराट आज रायपुर पहुंचेंगे
दोनों टीमें आज करेंगी एंट्री
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली आज रायपुर पहुंचने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका टीम भी आज ही रायपुर पहुंचेगी। एयरपोर्ट और होटल में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

कल होगी नेट प्रैक्टिस
दोनों टीमों की कल नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन तय है।
•भारतीय टीम सुबह के सत्र में अभ्यास करेगी।
•दक्षिण अफ्रीका टीम दोपहर बाद प्रैक्टिस करेगी।
स्टेडियम में पिच और आउटफील्ड को मैच के हिसाब से तैयार कर लिया गया है।
3 दिसंबर को रोशनी में रोमांचक मुकाबला
रायपुर के नवा रायपुर स्टेडियम में 3 दिसंबर को डे-नाइट वनडे मुकाबला खेला जाएगा। टिकटों की भारी डिमांड देखते हुए स्टेडियम के बाहर भीड़ बढ़ी हुई दिख रही है।

ब्लैक टिकट बेचते दो युवक गिरफ्तार
मैच से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्लैक में टिकट बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
•आरोपियों से कई टिकट और नकद रकम बरामद की गई है।
•पुलिस ने कहा है कि स्टेडियम के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



