
गांव में खुलेआम सट्टा! Police ने रंगे हाथ सटोरी को किया गिरफ्तार, 1500 कैश जब्त
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिहावा पुलिस ने ग्राम सांकरा में दबिश देकर गांव के बीचों-बीच सट्टा पट्टी लगवा रहे सटोरिए को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
थाना सिहावा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सांकरा के नंदी चौक सुखा तालाब, शिव मंदिर के सामने अनिल साहू नामक व्यक्ति खुले सार्वजनिक स्थान पर लोगों से रुपये-पैसे लेकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

सट्टा खेलाते पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी को मौके पर सट्टा पट्टी खिलाते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से
- सट्टा अंकों से भरा कागज का टुकड़ा
- एक संतरी रंग का नीला डॉट पेन
- सट्टा से जुड़ी नगद रकम 1500 रुपये
बरामद की गई। सभी सामग्री को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: अनिल साहू
- पिता: झाडूराम साहू
- उम्र: 42 वर्ष
- पता: गांधी चौक, सांकरा
- थाना: सिहावा
- जिला: धमतरी (छ.ग.)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



