March 2, 2026
Korba : बेटी के बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर पिता ने पीटा, पथराव में बढ़ा विवाद

Korba : बेटी के बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर पिता ने पीटा, पथराव में बढ़ा विवाद

Jan 8, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर इलाके में बुधवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नाबालिग बेटी के बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर पिता द्वारा की गई मारपीट के बाद मामला इतना बढ़ा कि पथराव तक की नौबत आ गई।

मोबाइल में फोटो देखकर भड़का पिता

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पिता पेशे से राजमिस्त्री है। बुधवार को उसकी नाबालिग बेटी अपने बॉयफ्रेंड का मोबाइल फोन लेकर घर आई थी। जब पिता की नजर मोबाइल पर पड़ी और उन्होंने स्क्रीन खोलकर देखा, तो उसमें एक लड़के की तस्वीर थी। यह देखते ही पिता आगबबूला हो गए और गुस्से में बेटी की पिटाई कर दी।


बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर की जमकर मारपीट

इसके बाद पिता ने मोबाइल से उसी लड़के को कॉल कर अपने घर बुलाया। जैसे ही नाबालिग बॉयफ्रेंड घर पहुंचा, पिता ने उसके साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

दोस्तों ने किया पथराव, टूटे कांच

जब इस घटना की जानकारी लड़के के दोस्तों को मिली, तो करीब 6 से ज्यादा युवक लड़की के घर पहुंच गए। गुस्साए युवकों ने घर पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे घर के शीशे और अन्य सामान टूट गए। पथराव के चलते विवाद और अधिक बढ़ गया।

नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश

घटना के दौरान मानसिक तनाव में आई नाबालिग लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की, हालांकि समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने सभी घायलों का कराया मेडिकल

लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने मारपीट में घायल सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया है।

दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस सतर्क नजर रखे हुए है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix