March 4, 2026
मृत व्यक्ति के नाम पर राशन और महतारी वंदन योजना का लाभ! नगर सैनिक पर लगे गंभीर आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

मृत व्यक्ति के नाम पर राशन और महतारी वंदन योजना का लाभ! नगर सैनिक पर लगे गंभीर आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Dec 2, 2025

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रघुनाथनगर तहसील में पदस्थ नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय पर ज़मीन कब्जा, फर्जी दस्तावेज़, अवैध वसूली और मृत व्यक्तियों के नाम पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता रघुनाथ उपाध्याय ने नगर सेनानी को पत्र लिखकर विस्तृत शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोपों के साक्ष्य भी शामिल हैं।

नगर सैनिक पर लगे गंभीर आरोप

शिकायत के अनुसार, नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि उसने तहसील कार्यालय में फर्जी हस्ताक्षर कराए, मोहर का दुरुपयोग किया और ग्राम पंचायत बेतो के सरपंच के नाम से फर्जी फोन कॉल भी किए, जिसकी जांच वाड्रफनगर एसडीओपी कार्यालय में लंबित है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मृत दादी श्यामा देवी के नाम पर अंत्योदय अन्न योजना और महतारी वंदन योजना का लाभ भी लिया गया। श्यामा देवी के नाम राशन कार्ड एवं योजना का पंजियन क्रमांक शिकायत में स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।

इसके अलावा, नगर सैनिक और एएसआई जबलुन कुजूर पर 9 हजार रुपए की अवैध उगाही का भी आरोप है। एएसआई को निलंबित किया गया, लेकिन नगर सैनिक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी अपनी “ऊपर तक पहुंच” की बात कहकर लोगों को धमकाता है।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई और रिकवरी की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी स्मिता पाटिल ने भी जांच की पुष्टि की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix