March 1, 2026
Bemetara चौपाटी में सनसनी,युवक पर सरेआम चाकू से हमला, हालत गंभीर

Bemetara चौपाटी में सनसनी,युवक पर सरेआम चाकू से हमला, हालत गंभीर

Feb 4, 2026

शहर के व्यस्ततम इलाके बेमेतरा चौपाटी में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर सरेआम चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय उसकी बहन भी उसके साथ मौजूद थी, जो पूरी वारदात देखकर सदमे में है।

बहन के सामने की गई मारपीट
पुलिस के अनुसार, दाढ़ी निवासी 18 वर्षीय चंद्रशेखर साहू, पिता अनिल साहू, अपनी बहन के साथ पीजी कॉलेज से लौटते समय चौपाटी में रुका था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे धक्का दे दिया। जब चंद्रशेखर ने विरोध किया, तो आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

चाकू से किया जानलेवा वार
विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर चंद्रशेखर के पेट पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक खून से लथपथ हो गया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाबू उर्फ अभिषेक गुप्ता, पिता रामलोचन गुप्ता, उम्र 18 वर्ष, निवासी कचहरी पारा बेमेतरा को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा आरोपी निकला नाबालिग
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना में शामिल दूसरा आरोपी नाबालिग है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू और बाइक भी बरामद कर ली है।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी अभिषेक गुप्ता को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix