
Bemetara: भीषण सड़क हादसा, आबकारी आरक्षक की मौत और दूसरा घायल
बेमेतरा। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर ग्राम जेवरा के पास बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक आबकारी आरक्षक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कॉर्पियो वाहन के पेट्रोल कंटेनर की भीषण टक्कर
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा स्कॉर्पियो वाहन के पेट्रोल कंटेनर से टकराने के कारण हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



