February 13, 2026
बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: सात की मौत

बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: सात की मौत

Feb 13, 2026

होसकोटे के पास एसयूवी और मोटरसाइकिल की टक्कर, कई वाहन आपस में भिड़े
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। होसकोटे के पास एम. सत्यवर गांव के नजदीक होसकोटे-डाबास्पेटे नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एसयूवी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार सुबह एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे एसयूवी आगे चल रहे एक कैंटर और अन्य कार से जा टकराई। इस तरह कुछ ही पलों में यह हादसा मल्टी-व्हीकल चेन कोलिजन में बदल गया।

मौके पर ही सात लोगों ने तोड़ा दम
हादसा इतना भयावह था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix