
न्यू ईयर से पहले रायपुर में सूखे नशे का कारोबार तेज, ड्रग्स लेते युवक-युवतियों का वीडियो वायरल
रायपुर : नए साल के जश्न से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखे नशे की डिमांड और सप्लाई तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। फार्म हाउस और प्राइवेट पार्टियों में एमडीएमए और कोकीन जैसे महंगे ड्रग्स के खुलेआम सेवन के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच ड्रग्स लेते युवक-युवतियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अमलीडीह कॉलोनी स्थित एक फ्लैट का है, जहां नोट के जरिए युवक और युवती ड्रग्स की लाइन खींचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को लिया हिरासत में
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने वीडियो के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



