
Bastar में पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 100 पेटी गोवा व्हिस्की जब्त, तस्कर फरार
बस्तर। दिवाली से पहले बस्तर जिले की पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मध्यप्रदेश से बस्तर लाया जा रहा भारी मात्रा में गोवा व्हिस्की का जखीरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बड़ांजी थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार यह मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन (नंबर CG 17 LA 9565) में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम टकरागुड़ा-बेलर मार्ग पर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की।
वाहन से मिली भारी मात्रा में शराब
तलाशी के दौरान वाहन से 100 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद की गई। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



