
Bastar में माओवादियों का सरेंडर ऐलान: 15 October तक की आत्मसमर्पण की घोषणा
जगदलपुर, 8 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के खिलाफ केंद्र सरकार की सख्ती और विकास योजनाओं का असर दिखने लगा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बस्तर दौरे के ठीक बाद माड़ डिविजनल कमेटी की सचिव सनीता ने एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है। इस पत्र में माओवादियों ने 15 अक्टूबर तक हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने की घोषणा की है। यह कदम न केवल बस्तर के शांतिपूर्ण भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि केंद्र सरकार के ‘मिशन 2026’ को मजबूती प्रदान करने वाला भी साबित हो सकता है।

अमित शाह का ऐतिहासिक बस्तर दौरा: नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर 2025 को बस्तर दशहरा महोत्सव और मुरिया दरबार में शिरकत करने जगदलपुर पहुंचे थे। उनका यह दौरा मात्र सांस्कृतिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नक्सलवाद उन्मूलन के लिए एक मजबूत संदेश देने वाला साबित हुआ। मुरिया दरबार को संबोधित करते हुए अमित शाह ने स्पष्ट घोषणा की कि 31 मार्च 2026 तक देश की धरती से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “बस्तर दशहरा न केवल आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि विकास और शांति का भी उत्सव है। हम सरेंडर करने वाले प्रत्येक नक्सली को 1 करोड़ रुपये की सहायता और पुनर्वास की गारंटी देंगे।”
अमित शाह का यह छठा बस्तर दौरा था, जो पिछले 22 महीनों में हुआ है। इस दौरान उन्होंने माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए, स्वदेशी मेले का अवलोकन किया और मांझी-मुखियाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनका भव्य स्वागत किया। दौरा सुरक्षा के लिहास से भी अहम था, जिसमें बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया था। राजनीतिक हलकों में इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गति देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

माड़ डिविजन कमेटी का पत्र: सरेंडर की समयसीमा तय
अमित शाह के दौरे के चार दिन बाद, 8 अक्टूबर को माड़ डिविजनल कमेटी की सचिव सनीता ने एक गोपनीय पत्र जारी किया, जो जल्द ही सुरक्षाबलों के हाथ लगा। पत्र में सनीता ने अपने साथी माओवादियों को संबोधित करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की नीतियों और बस्तर में चल रहे विकास कार्यों को देखते हुए हिंसक संघर्ष जारी रखना व्यर्थ है। उन्होंने 15 अक्टूबर तक सभी हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने की अपील की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



