February 2, 2026
बस्तर में सड़क हादसों का कहर: 24 घंटे में 4 की मौत, 2 घायल

बस्तर में सड़क हादसों का कहर: 24 घंटे में 4 की मौत, 2 घायल

Jan 27, 2026

बस्तर। सड़क सुरक्षा अभियान के बीच अलग-अलग जिलों से कई जानलेवा सड़क हादसे सामने आए हैं। इन दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 दो बार खून से लाल हो गया।

जगदलपुर के आसना क्षेत्र में भीषण हादसा
जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा गया।

कांकेर जिले के फुरफुंडी गांव में टक्कर
कांकेर जिले के फुरफुंडी गांव के मुख्य द्वार पर रविवार शाम करीब 7:30 बजे टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार को टाटा मैजिक सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूर ले गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक PV-74 नंबर गांव का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना में टाटा मैजिक का चालक और एक अन्य घायल हुआ है, जिनका पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix