February 2, 2026
बस्तर में दुखद घटना: Bijapur के नैमेड़ कन्या पोर्टाकेबिन में नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या

बस्तर में दुखद घटना: Bijapur के नैमेड़ कन्या पोर्टाकेबिन में नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Sep 1, 2025

बीजापुर के नैमेड़ कन्या पोर्टाकेबिन (आवासीय विद्यालय) में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां नौवीं कक्षा की छात्रा पिंकी कुरसम ने आत्महत्या कर ली। पिंकी, जो चिनाकवाली की रहने वाली थी, ने अज्ञात कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने स्कूल और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ा दी है।

भोजन के बाद हुई घटना
घटना रविवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार, पिंकी ने अपनी सहपाठी छात्राओं के साथ भोजन करने जाने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने कमरे में ही खाना खाएगी। जब उसकी सहपाठी खाना लेकर लौटीं, तो पिंकी अपने कमरे में नहीं मिली। पास के एक कमरे का दरवाजा, जहां कपड़े सुखाए जाते थे, अंदर से बंद पाया गया। वेंटिलेटर से झांकने पर छात्राओं ने पिंकी को फर्श पर पड़ा हुआ देखा।

आत्महत्या का प्रयास, चुन्नी टूटने से गिरी
प्रारंभिक जांच के अनुसार, पिंकी ने पंखे में चुन्नी बांधकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि, चुन्नी टूट जाने के कारण वह नीचे गिर गई। स्कूल स्टाफ ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. ठाकुर ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

कारणों की जांच जारी
जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा, “घटना की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।” इस मामले को बीजापुर कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस भी अपनी जांच शुरू कर चुकी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix