
Bastar: दो साल पुराने हत्याकांड में आया फैसला, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जादू-टोने के शक में की गई हत्या के मामले में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में दोषी पाए गए 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर अर्थदंड भी लगाया गया है। यह मामला करीब दो साल पुराना है, जब आरोपियों ने एक सिरहा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

सड़क हादसे से शुरू हुआ विवाद
मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले गांव के एक युवक बामन पोयाम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में अफवाह फैल गई कि यह मौत जादू-टोने का नतीजा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



