March 4, 2026
Rajnandgaon : बसंतपुर थाना क्षेत्र में विशेष कांबिंग गश्त,अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Rajnandgaon : बसंतपुर थाना क्षेत्र में विशेष कांबिंग गश्त,अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Nov 27, 2025

राजनांदगांव जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बसंतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात विशेष कांबिंग गश्त की गई।
पुलिस अधिकारियों ने जवानों को किया ब्रीफ
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा ने थाना बसंतपुर में पुलिस जवानों को ब्रीफ किया। इसके बाद सभी टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया।

रात 10 बजे से शुरू हुआ अभियान

यह विशेष कांबिंग गश्त 26 नवंबर की रात 10 बजे से लेकर 1 बजे तक लगातार चलती रही। इस दौरान पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहीं

नंदई चौक और गौरव पथ पर एमसीपी लगाकर जांच
गश्त के बाद पुलिस ने नंदई चौक और गौरव पथ पर मोबाइल चेकिंग पाइंट (MCP) लगाकर संदिग्ध वाहनों, लोगों और ले जाने वाले सामानों की सघन जांच की।

50 से अधिक पुलिसकर्मी रहे शामिल
कांबिंग गश्त में
•एएसपी राहुल देव शर्मा
•सीएसपी पुष्पेंद्र नायक
•डीएसपी अम्ब्रोस कुजुर
•बसंतपुर थाना, कोतवाली तथा रक्षित केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी
अभियान आगे भी जारी रहेगा
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix