
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाशः बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

नाकेबंदी में पकड़ा गया पिकअप वाहन
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बसना क्षेत्र में नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर वाहन में बनाए गए गुप्त चेंबर से 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
22 लाख रुपये की बताई गई कीमत
बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



