
Chhattisgarh : बारिश से पूरी फसल बर्बाद देख गिर पड़ा किसान
लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कवर्धा जिले के कई गांवों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटाई के बाद रखी गई फसलें सड़ने लगी हैं। खेतों में भरा पानी अब किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है।

खेतों में भरा पानी, फसल सड़ने लगी
कवर्धा के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने स्थिति को बिगाड़ दिया है। जिन किसानों ने धान की फसल काटकर खेत में रखी थी, वह अब पानी में डूबकर खराब हो रही है। कई किसानों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई।
कमजोर पड़ा मौसमी तंत्र मोंथा
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से विकसित हुआ मौसमी तंत्र मोंथाअब कमजोर पड़ गया है। इसके कारण प्रदेश में लगातार हो रही बारिश में कमी आएगी। आज से मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

आज से मौसम सामान्य, तापमान में बढ़ोतरी होगी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे खेतों में भरा पानी सूखने की संभावना है, लेकिन तब तक किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
प्रशासन कर रहा स्थिति का आकलन
कवर्धा जिला प्रशासन ने खेतों में पानी भरने और फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग और कृषि अधिकारी गांव-गांव जाकर नुकसान का मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि प्रभावित किसानों को राहत दी जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


